ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड कि आज लखनऊ में अहम बैठक बुलाई. इसके बाद बोर्ड ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बैठक में बाबरी मस्जिद मामले समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई.
बोर्ड के सदस्यों ने बताया कि बाबरी मस्जिद के टाइटल सूट के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनवरी में सुनवाई शुरू होनी है. ट्रिपल तलाक ऑर्डिनेंस पर बोर्ड के लोग विपक्षी पार्टियों से मुलाकात करेंगे और राजनेताओं से मिलकर आर्डिनेंस को पास न कराने की बात कही जाएगी.
बोर्ड के सदस्य ने राम मंदिर मामले पर कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतज़ार कर रहे हैं. एक हम हैं जो ये कह रहे है कि इंतजार है और एक वे हैं जो सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार न करके बिल लाने की बात कर रहे हैं.
साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि देशभर में 14 नए दारुल कजा बनाए गए हैं. इनसे महिलाओं को बड़ा फायदा मिला है. साथ ही देश की अदालतों का बोझ भी कम हुआ है.
ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड की सारी कमेटियों ने आज अपनी रिपोर्ट पेश की है. कासिम रसूल, जफरयाब जिलानी, खालिद राशिद, असमा जेहरा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे.
इस बैठक से पहले संभावना जताई जा रही थी कि बोर्ड की बैठक के मुद्दों में अयोध्या सबसे अहम मुद्दा हो सकता है, जिस पर इन दिनों संघ परिवार और दूसरे हिंदूवादी संगठनों की खास नजर है.
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी वली रहमानी ने कहा था कि यूं तो कई मुद्दों पर चर्चा होनी है, लेकिन अयोध्या पर चर्चा विशेष तौर पर होगी क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो तो यह देश के संविधान और कानून के खिलाफ होगा. बैठक में अयोध्या के साथ ही ट्रिपल तलाक पर भी चर्चा होगी, जिसे सरकार ने अध्यादेश के जरिये कानूनी शक्ल दे दी है.
बता दें कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जनवरी महीने में होनी है. सरकार इस सुनवाई का इंतजार कर रही है, लेकिन उसके पहले ही हिंदूवादी संगठनों और खासकर संघ से जुड़े संगठन और साधु-संतों ने अयोध्या पर कानून लाकर मंदिर बनाने की मांग तेज कर दी है. जिसका विरोध ज्यादातर मुस्लिम संगठन कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा, "रामचरित मानस में एक चौपाई है, गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है कि भगवान राम किसी का व्यक्तित्व समझाते हुए कहते हैं झूठई लेना, झूठई देना, झूठई भोजन, झूठ चबेना. यानि कुछ लोग झूठ ही स्वीकार करते हैं, झूठ ही दूसरो को देते हैं, झूठ का ही भोजन करते हैं और झूठ ही चबाते हैं."
उन्होंने कहा, "लेकिन, सच्चाई को श्रृंगार की जरूरत नहीं होती और झूठ हमेशा हारेगा. देश कांग्रेस को सेना के प्रति उसके रवैये को लेकर कभी माफ नहीं करेगा." प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, 'कुछ लोगों' को 'भारत माता की जय' बोलने में शर्मिंदगी महसूस होती है. दर्शकों की तालियों के गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने कहा, "वे कैसे लोग हैं जो अपने देश की परवाह नहीं करते? मैं जानता हूं कि वे मोदी को अपशब्द कहना चाहते हैं. वे मोदी को भ्रष्टाचार में फंसाना चाहते हैं. लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि वे देश के गौरव को दांव पर क्यों लगाना चाहते हैं? राष्ट्र की सुरक्षा को दांव पर क्यों लगाया जा रहा है?"
No comments:
Post a Comment